---Advertisement---

ब्लॉक कांग्रेस रामानुजनगर की मासिक बैठक संपन्न: जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा– जनता के मुद्दों पर मुखर होकर उठाएं आवाज

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/रामानुजनगर- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर की मासिक संगठनात्मक बैठक आज ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जनता की आवाज बनना ही कांग्रेस का मूल संकल्प: शशि सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नया जोश फूंका उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हक की लड़ाई लड़ती आई है आज समय की मांग है कि हर एक कार्यकर्ता धरातल पर उतरे और जनता से सीधे जुड़े। सिंह ने सख्त लहजे में कहा, क्षेत्र में व्याप्त मुख्य मुद्दों, जनसमस्याओं और स्थानीय प्रशासन की कमियों के खिलाफ हमारे कार्यकर्ताओं को मुखर होना होगा। जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने में कोई कमी न छोड़ें सरकार और प्रशासन की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करना और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

संगठन की मजबूती पर जोर- मेहंदी साहू

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस रामानुजनगर का हर एक सिपाही पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। उन्होंने कहा जिला अध्यक्ष महोदया के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन को इतना मजबूत किया जाएगा कि हम हर मोर्चे पर जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सकें।

रणनीति और आगामी रूपरेखा पर चर्चा

बैठक के दौरान ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को साझा किया सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस मासिक बैठक में रामानुजनगर प्रभारी बिहारी कुलदीप, इस्माईल खान, गोपाल शर्मा, चंद्रदत्त दुबे, रामकृपाल साहू, तीर्थ सिंह, तीर्थ साहू, अविनाश साहू, विकाश गुप्ता, सोपड़ीलाल, विजय साहू, हेमंत साहू, बालमुकुन दास, भोला गुप्ता, संजय गुप्ता, रामशंकर साहू, कृष्णा केवट, दिव्या ताँजे, गीता समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment