---Advertisement---

रविन्द्र बने गौरेला पेंड्रा मरवाही युवा मोर्चा के जिला प्रभारी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें रविंद्र भारती को बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रभारी नियुक्त किया गया. रविंद्र भारती पूर्व में सूरजपुर जिले के लटोरी मंडल के अध्यक्ष और सूरजपुर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में प्रदेश खेल एवं कला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं रविंद्र भारती ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई जिसमें वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई अध्यक्ष ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सूरजपुर जिले के प्रथम जिला संयोजक जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी के दायित्व का निर्वहन किया है

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment