नीट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र
सूरजपुर- देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक कांड, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्र-छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज एनएसयूआई का आक्रोश फूट पड़ा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अग्रसेन चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया आकाश साहू ने बताया कि देश की मोदी सरकार युवाओं एवं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर तानाशाही चला कर लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है देश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है नीट (NEET) सहित अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं जिससे सालों तक कड़ी मेहनत करने वाले लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब गया है।
बताया गया कि जब देश का छात्र अपने अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहा था तब केंद्र सरकार ने संवाद कायम करने के बजाय पुलिस के बल पर उन पर लाठियां बरसाईं लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को इस तरह बर्बरता से दबाना बेहद शर्मनाक और तानाशाही रवैये को दर्शाता है एनएसयूआई ने मांग किया कि देश की सभी राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच हो तथा पेपर लीक माफियाओं पर गैर-जमानती धाराओं के तहत तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उन पर मामला दर्ज किया जाए एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में सुधार कर परीक्षाओं की शुचिता व पारदर्शिता की गारंटी दी जाए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि देश का युवा अब शांत बैठने वाला नहीं है केंद्र सरकार की नाकामियों की कीमत देश का छात्र अपने भविष्य से चुका रहा है अगर सरकार ने जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया और लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो एनएसयूआई इस आंदोलन को सूरजपुर की सड़कों से लेकर दिल्ली के संसद भवन तक और अधिक उग्र रूप में ले जाएगी।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, मंडल अध्यक्ष विष्णु कसेरा, नीरज तायल, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया, लक्ष्मण राजवाड़े, सैयद नदीम, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, प्रदेश सचिव राजेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, युवध सिंह, हिमाचल राजवाड़े, अफरोज अंसारी, अमित पैकरा, सिकन्दर अली, यश साहू, कबीर देवांगन, शिव राजवाड़े, अफरोज खान, सुमंत राजवाड़े, आशीष कुशवाहा, समीर सोनी, भानु, विवेक सिंह, जितेन्द्र, कृष्णा सिंह, रमेश साहू, सुरेन्द्र राजवाड़े, सम्मेद सिंह, देवनाथ सिंह, सुन्दर सिंह, सैयद याशीर, शादाब खान, देव सिंह, आलोक, कमलकांत साहू, आशीष साहू, नितेश सिंह, अमन खान, आलोक साहू, अंकित जायसवाल, समीर सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, कन्हैया साहू, गोलू देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


















