---Advertisement---

कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के सफल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सूरजपुर एवं निकोन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ आज जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में फोटोग्राफी के प्रति रुचि विकसित करना, आधुनिक कैमरा तकनीकों की जानकारी प्रदान करना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के मूलभूत सिद्धांतों, कैमरा संचालन, कंपोजिशन, प्रकाश व्यवस्था तथा व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।

कार्यशाला में शासकीय रेवती रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर, कन्या महाविद्यालय सूरजपुर, पीएमश्री सेजस नवापारा सूरजपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सूरजपुर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर तथा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के कुल 135 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए हैं।

कार्यशाला के सफल आयोजन में समग्र शिक्षा के डीएमसी मनोज कुमार साहू, पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन लाल साहू, प्रभारी प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज सूरजपुर बृजलाल साहू, सहायक प्राध्यापक अनिल चक्रधारी, निकोन कंपनी के टीम मैनेजर गौरव जैन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अनुग्रह पुरोहित, ट्रेनर मोहित साहू तथा विभिन्न विद्यालयों के नोडल शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment