‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सूरजपुर- बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर पोषण वाटिका निर्माण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन व मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में पौधरोपण एवं पोषण वाटिका के रख-रखाव के लिए विशेष श्रमदान किया गया।
संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी ने बताया कि यूथ एवं इको क्लब की प्रभारी एम. टोप्पो के नेतृत्व में क्लब अध्यक्ष वर्षा राजवाड़े सहित छात्र-छात्राओं ने पोषण वाटिका की खरपतवार हटाकर पौधों की देखभाल की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासकीय उद्यान दतिमा से प्राप्त नीम, पीपल, आम, पपीता, मुनगा एवं केला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही बरबटी, लौकी एवं करेला के बीज भी लगाए गए।
विद्यालय परिसर में पूर्व से रोपित आम, जामुन, कटहल, अमरूद, पपीता, केला एवं अनानास जैसे फलदार वृक्ष विद्यार्थियों के पोषण का माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षक रिजवान अंसारी, सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया तथा बाल कैबिनेट के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

















