---Advertisement---

ओड़गी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 10 यूनिट रक्त एकत्रित

Follow Us
Spread the love

 

चिकित्सा अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया रक्तदान में हिस्सा

सूरजपुर- जिला कलेक्टर रेना जमील के दिशा-निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय चौहान के नेतृत्व में विकासखंड ओड़गी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भोलेनाथ राजवाड़े सहित डॉ. अतुलेश एवं डॉ. संदीप ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक-दूसरे के जीवन को रोशन करने का सशक्त माध्यम है।

यह पूर्णतः स्वैच्छिक प्रक्रिया होने के साथ ही व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, अतः प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिविर में जिला ब्लड बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) सखन आयाम, टीकाकरण सहायक नोडल/सीसीपी इंचार्ज गोपालशरण सिंह, योगेश कुमार पैकरा, एमएलटी अर्चना पैकरा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एनी मंजू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गायत्री सांडिल्य, काउंसलर कविता सिंह, फार्मासिस्ट विनोद पैकरा तथा बसंत, दिलबरन, गीता सारथी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment