---Advertisement---

पदभार संभालते ही चोरों के हौसले बुलंद! एक ही रात में कई जगह चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के यादवपारा में एक ही रात में हुई चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने घरों के सामने लगे मोटर पंपों के विद्युत वायर पर हाथ साफ कर दिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ग्राम सोनपुर निवासी कौशलेन्द्र यादव ने बताया कि 31 जुलाई की रात उनके घर के सामने लगे मोटर पंप से लगभग 120 मीटर विद्युत वायर चोरी हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि समय पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रिकालीन गश्त नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि जरूरत के समय पुलिस अधिकारियों से संपर्क स्थापित करना आसान नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में त्वरित संवाद और मौके पर तत्काल पुलिस की उपलब्धता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे मामलों में यदि सूचना व्यवस्था प्रभावी हो, तो अपराधों पर तेजी से अंकुश लगाया जा सकता है।

हाल ही में नए थाना प्रभारी ने कोतवाली का कार्यभार संभाला है। ऐसे में पदभार ग्रहण करने के शुरुआती दिनों में ही लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, सक्रिय चोर गिरोह का शीघ्र खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment