---Advertisement---

रामानुजनगर: आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को नोटिस जारी

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/रामानुजनगर- विकास खण्ड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत साल्ही (बड़का पारा) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। नियमित रूप से केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा, जिससे पोषण आहार, टीकाकरण एवं अन्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। इस लापरवाही से गांव के बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद रामानुजनगर परियोजना अधिकारी अनुराधा आर्या ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराया जाए और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से पात्र लोगों तक पहुंच सके।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment