---Advertisement---

अतिक्रमण बना तबाही की वजह! गाड़ा सिली नाला का चेक डैम टूटा, लाखों की संरचना ध्वस्त

Follow Us
Spread the love

सुरजपुर/रामानुजनगर- विकासखण्ड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर के गाड़ा सिली नाला पर निर्मित चेक डैम भारी बारिश और तेज जलप्रवाह के दौरान क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के प्राकृतिक जल प्रवाह क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी। उनका कहना है कि इससे पानी का प्राकृतिक मार्ग बाधित हुआ और तेज बहाव के दौरान चेक डैम पर अत्यधिक दबाव पड़ने से यह संरचना क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते नाले से कथित अतिक्रमण हटाकर जल निकासी का मार्ग साफ कराया गया होता, तो इस नुकसान से बचा जा सकता था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

चेक डैम टूटने से जल संरक्षण, सिंचाई और भू-जल संवर्धन की व्यवस्था प्रभावित हुई है। किसानों ने मामले की तकनीकी जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

गाड़ा सिली नाला का सीमांकन कर कथित अतिक्रमण की जांच।

चेक डैम टूटने के कारणों की तकनीकी जांच

यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई।

क्षतिग्रस्त चेक डैम का शीघ्र पुनर्निर्माण

अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और जल संरक्षण की इस महत्वपूर्ण संरचना को कब तक पुनः बहाल किया जाता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment