---Advertisement---

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को आवास निर्माण के लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए सभी पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को गंभीरता एवं गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना से संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियां एवं अपडेट पोर्टल पर समय पर दर्ज करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा लक्ष्य प्राप्ति में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने सभी सचिवों एवं रोजगार सहायकों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों का नियमित भ्रमण कर आवास निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment