---Advertisement---

विश्व विख्यात भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल 18 को सूरजपुर में।

Follow Us
Spread the love

शहर में गूंजेगा श्याम रस का स्वर, तैयारियों में दिन-रात जुटे श्याम भक्त।

सूरजपुर- शहर में इन दिनों हर ओर श्याम भक्ति की सुगंध फैलने लगी है। गलियों से लेकर चौक-चौराहों तक श्याम रस का वातावरण महसूस किया जा रहा है। श्री श्याम भक्त मंडल सूरजपुर द्वारा 18 अगस्त को रंगमंच स्थित 25 हजार वर्गफुट के टेनसाईल डोम में आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ‘भरोसा’ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए श्याम भक्त दिन-रात जुटे हुए हैं।

इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि विश्व विख्यात भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) पहली बार सूरजपुर में बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध भजन गायक गौरी शरण (इंदौर) भी अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार संकीर्तन की पूरी रात भक्तिमय वातावरण में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति होगी और पूरा नगर बाबा श्याम के जयघोष से गूंज उठेगा।

महोत्सव को सफल बनाने में श्री श्याम भक्त मंडल सूरजपुर के अतुल अग्रवाल, अंकित गर्ग, मुकेश गोयल, शैलेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, भवीश रोहिला, सचिन गोयल, गौरिश जिंदल, यश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पपल अग्रवाल, संतोष गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, उत्पल चट्टोपाध्याय, राकेश कुमार, संस्कार अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य एवं आयोजन से जुड़े श्याम प्रेमी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। समिति ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ‘भरोसा’ में शामिल होने और बाबा श्याम की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।

कलकत्ता के कारीगर देंगे दरबार को दिव्य स्वरूप

बाबा श्याम के दरबार को अलौकिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए कलकत्ता से विशेष दरबार सेवक और फूल सज्जा के कारीगर आमंत्रित किए गए हैं। भव्य पुष्प सज्जा, दिव्य श्रृंगार, इत्र वर्षा और मनमोहक प्रकाश व्यवस्था के साथ बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बनेगा। वहीं श्याम रसोई में हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

पूरे नगर में अभी से ही धार्मिक उत्साह की लहर

समिति के अनुसार पिछले एक महीने से आयोजन की तैयारियां लगातार चल रही हैं। बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, प्रसाद वितरण, जल व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन के दिन सूरजपुर पूरी तरह श्याममय हो जाएगा और श्रद्धालु देर रात तक संकीर्तन में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment