---Advertisement---

बाइक दुर्घटना के बाद राहगीरों ने की मदद, 108 एम्बुलेंस टीम ने घायल को पहुँचाया सीएचसी बिशुनपुर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- ग्राम केनापारा के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक युवक अपनी ही बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने सजगता दिखाते हुए आपातकालीन सेवा को सूचित किया। एक ही दुर्घटनास्थल से संबंधित अलग-अलग नागरिकों द्वारा तीन कॉल केश दर्ज कराए गए। सूचना प्राप्त होते ही 108 एम्बुलेंस सेवा से ईएमई अभय, ईएमटी ओम प्रकाश एवं पायलट टीकम राजवाड़े ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और बिना किसी विलंब के मौके पर पहुँचकर लहूलुहान अवस्था में पड़े घायल युवक को संवेदनशीलता के साथ संभाला। ईएमई अभय के मार्गदर्शन में ईएमटी ओम प्रकाश व पायलट टीकम राजवाड़े की टीम ने प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस में बिठाया और अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुँचाया, जहाँ समय पर अस्पताल पहुँचने से युवक को त्वरित इलाज मिल सका।

राहत कार्य संपन्न करने के बाद टीम पुनः अपने लोकेशन पर मुस्तैद हो गई। 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमई अभय, ईएमटी ओम प्रकाश और पायलट टीकम राजवाड़े की इस त्वरित पहुँच, पेशेवर कार्यशैली और मानवीय सेवा की स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment