---Advertisement---

सूरजपुर के दो वीएलई राज्य स्तर पर सम्मानित, ‘‘टॉप ट्रांजैक्टिंग वीएलई‘‘ का खिताब

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- 17वें सीएससी दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में शैलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं प्रशांत कुमार सरकार को ‘‘टॉप ट्रांजैक्टिंग वीएलई (मल्टी सर्विस ग्रेड)‘‘ श्रेणी में सम्मानित किया गया। दोनों उद्यमियों ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय एवं डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ, प्रमाण पत्र, बैंकिंग एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ अपने ही गाँव में सहजता से उपलब्ध हो रही हैं। सूरजपुर जिले के वीएलई द्वारा इस दिशा में किए गए कार्य की राज्य स्तर पर सराहना की गई।

दोनों वीएलई की इस उपलब्धि को पूरे सूरजपुर जिले एवं सीएससी परिवार के लिए गर्व का विषय बताया गया है। सम्मानित उद्यमियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment