---Advertisement---

जमदगिनी ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम में 10 को निकलेगी कांवर पदयात्रा, तैयारियां जोरों पर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सरगुजा अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र और जमदगिनी ऋषि की तपोभूमि व उत्तर प्रवाहित पावन सलिला रेणुका नदी के तट स्थित अर्धनारेश्वर प्राचीन शिवलिंग देवगढ़ धाम में आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवर पदयात्रा एवं भव्य भजन संध्या को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष भी माँ कुदरगढ़ी सेवा परिवार, सूरजपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 11 वें वार्षिक उत्सव एक शाम देवगढ़ बाबा के नाम की भजन संध्या व सजीव झांकियों के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार शिवभक्त गायत्री मंदिर छठ घाट से पवित्र कांवर व जल लेकर बोल बम के जयघोष के साथ देवगढ़ धाम के लिए पदयात्रा करेंगे। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस कांवर यात्रा में शामिल होकर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ झूमते-गाते देवगढ़ धाम पहुंचते हैं। पूरी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन जाती है।

आस्था की इस परंपरा के तहत महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व कांवर उठाई जाती है। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन जाता है। पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्थाएं की जाती हैं। इसके साथ ही मेडिकल सेवा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अगस्त की रात्रि 7:30 बजे से बाबा की इच्छा तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन प्रवक्ता अंजली गुप्ता मध्यप्रदेश, शुभम भास्कर कोलकाता, सरगम स्नेहा देवघर बाबा धाम और शुभम गुप्ता मध्यप्रदेश अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

माँ कुदरगढ़ी सेवा परिवार ने क्षेत्रवासियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवर पदयात्रा एवं भजन संध्या में शामिल होकर देवगढ़ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान छट घाट में अनूप अग्रवाल, अरुण गुप्ता, बसन्त मिश्रा, महामाया चौक में पन्नू साहू, लांची में लालचंद अग्रवाल, पासिंग नाला में नव युवा जागृति मंच, केतका रोड में सवारियां सेठ समिति, केतका में बैजनाथ अग्रवाल, महंगई में विजय कुमार विष्णु राम, बड़पारा नलिन जिंदल व देवगढ़ धाम में राहुल अग्रवाल व टीम के साथ रात्रि में माँ कुदरगढ़ सेवा परिवार एवं दूसरे दिन विनोद कुमार विकास कुमार अम्बिकापुर के साथ पानी की विशेष व्यवस्था रौनक जैन व अन्य विभिन्न समाज सेवियो व संस्थाओं के द्वारा व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई है।

आयोजन को सफल बनाने में पवन गर्ग, सुभाष गोयल, कालीचरण अग्रवाल, राजेश मित्तल, पवन अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, पंकज चौबे, गोलू जिंदिया, नवीन सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बंटी जिन्दीया, घनश्याम गोयल, विकास जैन, राजेश डालमिया, नलिन जिंदल, रूपेश मित्तल, प्रणव अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment