---Advertisement---

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी, महिलाओं के चेहरों पर खुशी

Follow Us
Spread the love

एक हजार रुपये की सहायता राशि से परिवार की दैनिक जरूरतें होंगी पूरी

सूरजपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी किए जाने के बाद जिले की हितग्राही महिलाओं में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्राप्त एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जिले की हितग्राही तेज कुमारी, मंजू रजवाड़े, पुनिया प्रजापति, शहनाज बेगम (सोहागपुर), गणेश्वरी प्रजापति (रामनगर), मेनका रजवाड़े तथा लता केंवट (रामनगर) ने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

हितग्राही महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद तथा परिवार की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करेंगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि से अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाएंगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वासी बनाया है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि से छोटे-छोटे आर्थिक कार्यों के लिए सहयोग मिलता है

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘‘विष्णु भैया‘‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment