---Advertisement---

विपुल अग्रवाल बने सूरजपुर के नए डीएफओ, दुलेश्वर प्रसाद साहू का मनेन्द्रगढ़ हुआ तबादला

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जारी आदेश के तहत सूरजपुर वनमंडल में भी नए डीएफओ की पदस्थापना की गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, सूरजपुर के वर्तमान वन उप संरक्षक दुलेश्वर प्रसाद साहू (भा.व.से. 2013) का स्थानांतरण कर उन्हें वन उप संरक्षक, मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया है।

वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ वन उप संरक्षक विपुल अग्रवाल (भा.व.से. 2022) को सूरजपुर वनमंडल का नया वन उप संरक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment