---Advertisement---

स्वास्थ्य कर्मचारियो की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, के प्रकोष्ठ जीवन दीप, डीएमएफ एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश कुमार साहू, की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

इस मौके पर दिनेश, पारस, उर्मिला, सविता, सुमन, संध्या, मानकुंवर, मीरा, देवमुनिया सहित भारी संख्या में जीवन दीप, डीएमएफ के कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक कर्मचारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा,

बैठक में अंतिम निर्णय हुआ कि कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से बीएमओ, सीएमएचओ एवं जन प्रतिनिधियो को ज्ञापन दिया जायेगा।

संयुक्त अनियमित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश कुमार साहू ने स्पष्ट कहा है कि आगामी 15 दिनों में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो समस्त कर्मचारी आंदोलन करेंगे।

इस बैठक में छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दलगर राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, जीवन दीप प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.निलेश साहू, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन चक्रधारी एवं रविशंकर कुशवाहा सहित पूरी टीम भी मौजूद रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment