---Advertisement---

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी में शाला प्रबंधन समिति का गठन, राम विलास सिंह बने अध्यक्ष

Follow Us
Spread the love

बच्चों की बेहतर पढ़ाई और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर

सूरजपुर/भैयाथान- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी में शासन के निर्देशानुसार पालक मीटिंग एवं शाला प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) के गठन का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पालकों की सर्वसम्मति से राम विलास सिंह को समिति का अध्यक्ष तथा देव कुमारी देवांगन को उपाध्यक्ष चुना गया।

समिति में पालक सदस्यों के रूप में तारा चक्रधारी, सजदा बानू, ललिता यादव, मनमती देवांगन, उर्मिला साहू, मीरा चक्रधारी, सत्यनारायण सिंह, रवि यादव, राजेंद्र प्रसाद, कन्हैया साहू, दिनेश साहू और शिव लाल सिंह का चयन किया गया। वहीं शिक्षा विशेषज्ञ के रूप में ललित रजवाड़े, निर्वाचित जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि के रूप में राजू गुप्ता तथा शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में सुरेश मानिकपुरी व भावना ध्रुव को शामिल किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मोमिन रजा समिति के पदेन सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य मोमिन रजा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, विद्यालय का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। बेहतर शैक्षणिक माहौल और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम तभी संभव हैं, जब विद्यालय और पालकों के बीच निरंतर संवाद बना रहे। बच्चों को नियमित रूप से शाला भेजने और उनकी पढ़ाई पर घर पर भी ध्यान देने में पालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास, बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जोड़ने, परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही, आगामी तीन वर्षों के लिए विद्यालय विकास योजना तैयार कर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान पालकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निदान हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच रायसिंह, जनपद सदस्य राजू गुप्ता, उप सरपंच प्रतिनिधि देवा देवांगन सहित निर्मल सिंह, त्रिनेत सिंह, राम किसुन सिंह एवं भारी संख्या में पालक व पंच उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय स्टाफ से संजय साहू, ज्ञान साय विश्वकर्मा,अरुण तिर्की, रवि साहू, अनीता साहू, अन्ना एक्का, आरती पांडेय, जूही साहू, प्रीति घोषाल, शम्मे लाल सिंह तथा कर्मचारी विजय सिंह, राहुल सिंह, सुमित्रा साहू, जगदीश चक्रधारी और बिजेंद्र चक्रधारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment