---Advertisement---

गोबरी नदी से जल भरकर सिद्ध बाबा मंदिर व ओंकारेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक

Follow Us
Spread the love
गोबरी नदी से जल भरकर सिद्ध बाबा मंदिर व ओंकारेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक

सूरजपुर/भैयाथान- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव एवं ओंकारेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए 17 अगस्त को कांवड़ियों की टोली मंदिर के लिए रवाना होगी। 17 अगस्त को प्रातः 8 बजे गंगौटी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात कांवड़ियों की टोली खुटरापारा स्थित गोबरी नदी (श्री गणेश उत्पन्न स्थल) से जल भरकर रवाना होगा।

श्रावण मास के अवसर पर होने वाली इस कांवड़ पदयात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं जो अब लगभग पूर्णता की ओर हैं। हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्री सिद्ध बाबा बोल बम समिति के द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए समिति के सदस्यों ने यात्रा मार्ग के साथ संपूर्ण व्यवस्थाओं की रणनीति तैयार की है।

17 अगस्त को प्रातः 8 बजे शिव मंदिर में पूजा-पाठ कर गोबरी नदी से कांवड़ में जल भरकर रवाना होने वाले शिव भक्तों के लिए पूरे रास्ते भर जल-पान व भंडारे की व्यवस्था की गई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोग करने वाले समिति के सदस्यों द्वारा हाल ही में गंगौटी शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। गोबरी नदी से जल उठाने के पश्चात कांवड़ यात्रियों द्वारा प्रथम जल श्री सिद्धेश्वरनाथ शिवलिंग पर एवं द्वितीय जल ओंकारेश्वर शिवलिंग गंगौटी में अर्पित किया जाएगा।

गोबरी नदी से जल भरकर सिद्ध बाबा मंदिर व ओंकारेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक

इस कांवड़ यात्रा में ग्राम पंचायत गंगौटी, डबरीपारा, बांसापारा, शिवपुर, खुटरापारा एवं भंवराही सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाएं भारी तादाद में भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ बोल बम का नारा लगाते हुए शामिल होंगे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment