---Advertisement---

आजादी का पर्व, देशभक्ति का गर्व: जनपुकार सीजी न्यूज़ परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं

Follow Us
Spread the love
लहराएगा तिरंगा अब नीले आसमान पर,
भारत का नाम होगा सब की ज़ुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आँख हमारे हिंदुस्तान पर!

सूरजपुर- (जनपुकार सीजी न्यूज़)। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं गौरवशाली अवसर पर जनपुकार सीजी न्यूज़ परिवार अपने सभी सम्मानित पाठकों, दर्शकों, क्षेत्रवासियों और देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

यह ऐतिहासिक दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर क्रांतिकारियों और सरहद पर तैनात देश के जांबाज जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का पर्व है, जिनके अथक संघर्षों की बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की छांव में सांस ले रहे हैं।

इस पावन अवसर पर जनपुकार सीजी न्यूज़ की पूरी टीम यह संकल्प दोहराती है कि हमारा मीडिया संस्थान सदैव निष्पक्ष, सत्य और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखरता से प्रस्तुत करता रहेगा।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
यह नशा भारत माता के सम्मान का है!

जन-जन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाना ही हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है।

जनपुकार सीजी न्यूज़ परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि हमारा देश और प्रदेश निरंतर प्रगति, शांति, सौहार्द और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, शिक्षा का प्रसार करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लें।

ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं

स्वतंत्रता दिवस अमर रहे! भारत माता की जय! वंदे मातरम! 

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment