---Advertisement---

80 वां स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर रेना जमील ने किया ध्वजारोहण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर रेना जमील ने कलेक्टोरेट स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल , डिप्टी कलेक्टर यशवंत देवांगन सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment