---Advertisement---

तक्षशिला एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: प्रतापपुर

Follow Us
Spread the love
तक्षशिला एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
एकेडमी संचालक मनोज राजवाड़े ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
जाहिद अंसारी प्रतापपुर। तक्षशिला एकेडमी प्रतापपुर में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण से हुई। ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने राष्ट्रगान का गायन किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
विद्यार्थियों को समझाया राष्ट्रीय पर्वों का महत्व
एकेडमी के संचालक मनोज राजवाड़े ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी के बीच के अंतर के साथ-साथ दोनों राष्ट्रीय पर्वों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद दिलाता है।
अतिथियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाहिद अंसारी,  विशिष्ट अतिथि मिश्रा स्टेशनरी के संचालक, तुलेश्वर राजवाड़े रिजवान एवं एकेडमी स्टाफ से नरेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तक्षशिला एकेडमी का पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment