---Advertisement---

बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के 02 मामलों का सफल खुलासा

Follow Us
Spread the love

केनापारा में ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

बैकुंठपुर (कोरिया)- पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के 02 मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार संदिग्धों और चोरी गए सामान की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और कार्रवाई में ग्राम केनापारा स्थित अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

पंजीकृत अपराध का विवरण:

अपराध क्रमांक 245/26: धारा 331(4), 305 BNS

अपराध क्रमांक 246/26: धारा 303(2) BNS

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: नूर अली उर्फ गोलू

पिता का नाम: अबीर अली

उम्र: 31 वर्ष

पता: नरसिंहपुर, कोरिया

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment