सूरजपुर- क्षत्रिय करणी सेना के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ अपने पिता जी के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ गौ सेवा और समाजसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना जिला अध्यक्ष सूरजपुर ब्रिजेश प्रताप सिंह एवं सरगुजा करणी सेना जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र प्रताप सिंह (शैलू बाबा), विष्णु सिंह देव एवं सुप्रिया सिंह देव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करणी सेना के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण किया और गौ सेवा की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि एक पेड़ अपने पिता जी के नाम अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने वाली सकारात्मक पहल है। पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल के साथ इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से सेवा और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया।





























