सूरजपुर- पुलिस कार्यालय में 18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का भी प्रण किया। जिला मुख्यालय के अलावे समस्त थाना-चौकी में भी वहां के प्रभारियों के द्वारा अधिनस्थों को नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ दिलाया है।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने इस अवसर पर कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने जोर दिया कि नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता और सामूहिक सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।





























