---Advertisement---

भास्करपारा कोल खदान में ब्लास्टिंग का असर: मकानों को हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान – विकासखंड अंतर्गत ग्राम भास्करपारा में खुली कोल खदान में हेवी ब्लास्टिंग का आरोप लगा है आरोप है कि हेवी ब्लास्टिंग से गरीब ग्रामीणों के घर गिर रहे हैं पीड़ित ग्रामीण ने मुआवजे की मांग।।

भास्करपारा के अगल-बगल गांव के ग्रामीणों में डर का माहौल

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार 17 अगस्त को दोपहर में जब भास्कर पारा कोल खदान द्वारा दोपहर 2-3 बजे जब ब्लास्टिंग की गई तो उसी दौरान ग्राम पंचायत बस्कर पारा के डालाबहरा निवासी बालसाय सिंह पिता राम प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ घर में ही थे तभी छप्परपोश मकान का एक हिस्सा धराशाई हो गया। प्रबंधन को इसकी सूचना देने के बाद दो दिन तक मौके पर जब कोई नहीं पहुंचा तो पीड़ित ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह से इसकी शिकायत की। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी। जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रबंधन को मौके का निरीक्षण करने को कहा। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।

मौके पर पहुंचे कई नेता – ग्रामीण किसान की सूचना पर सरगुजा स्वाभिमान मंच के अशोक पैकरा, बसकर सरपंच सुरेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रक्षेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश सिंह ने मौके पर पहुंचे कर मामले की जानकारी ली। इसके पश्चात खदान प्रबंधन से मामले के निराकरण की मांग भी की।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment