---Advertisement---

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर सख्त कार्रवाई: आधा क्विंटल गांजे के साथ 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

रायपुर।। थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा चारपहिये में गांजा रखने तथा कहीं जाने की फिराक में होने की सूचना पर एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

तलाशी में वाहन के चैम्बर से 50 किलो गांजा, घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल एवं चारपहिया, कुल 16,25,000 रुपये की सम्पत्ति जप्त कर बालंगीर (ओडिशा) निवासी 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

IMG 20240827 144345 4

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment