राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।
सूरजपुर- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर द्वारा गुरुवार को रन फॉर राजीव मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे, स्वस्थ जीवनशैली और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के संदेश के साथ आयोजित इस मैराथन में 300 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मैराथन का शुभारंभ अग्रसेन चौक से हुआ, जहां से धावक कलेक्ट्रेट गेट से होते हुए पुनः अग्रसेन चौक पहुंचे। खास बात यह रही कि आयोजन के दौरान बारिश होने के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बरसते पानी में युवा और युवतियां पूरे जोश के साथ दौड़ते नजर आए। देशभक्ति और उत्साह से भरे माहौल में प्रतिभागियों ने मैराथन को सफल बनाया।
मैराथन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए और प्रतिभागियों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े। बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि रन फॉर राजीव का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों और उनके आधुनिक एवं सशक्त भारत के सपने को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए थे। प्रथम पुरस्कार 10,000 रतनपुर बिलासपुर के मनीष कुमार को, द्वितीय 5,000 नीरज कुमार अगस्तपुर, तृतीय 3,000 असलेश राजवाड़े अगस्तपुर को तथा चतुर्थ 1,111 हिम्मत लाल भटगांव को प्रदान किया गया। वही महिला धाविका में फ़लेश्वरी राजवाड़े नमदगिरी व प्रज्ञा राजवाड़े चन्द्रिकापुर को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। मैराथन में सूरजपुर जिले के साथ कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा व पेंड्रा जिले से धावक पहुँचे थे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बारिश के बीच भी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन ने आयोजन को यादगार बना दिया। वही एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम बेहतर भारत की ओर के संदेश के साथ संपन्न हुई। मैराथन ने सूरजपुर में राजीव गांधी जयंती को युवा ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाने का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष गोयल, पूर्व नपा अध्यक्ष के के अग्रवाल, आदिवासी नेता विद्या सागर सिंह, इस्माईल खान, जी एस मिश्रा, सुनील अग्रवाल, संजय डोसी, नरेंद्र जैन, सुनील सारथी, वेद प्रकाश मिश्रा, महेंद्र साहू, अरविंद यादव, दिनेश राजवाड़े, केबी सिंह, अंशुल गोयल, विनय मिश्रा, बबीता गुप्ता, बिहारी कुलदीप, विक्की समददार, तपन सिकदार, रोहित कनोजे, सुंदर देवांगन, लिवनेश सिंह, अविनाश साहू, शक्ति ठाकुर, अरविना बेगम, खुशी अंसारी, शान्तु डोसी, परमेश्वर राजवाड़े, विफल देवांगन, शिवम सोनवानी, जितेंद्र कुर्रे, शंकर राय, राजू राजवाड़े, अमित पैकरा, यशवंत सिंह, निलेश सिंह, देवनाथ सिंह, विवेकानंद, सलीम चिश्ती, आशीष सिंह, मिक्का, इकबाल अंसारी सहित जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नरेश कुशवाहा और उनकी एथलेटिक संघ की टीम आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही।





























