सुरजपुर/दतिमा मोड- सावन मास के पावन अवसर पर चौथे सोमवार 24 अगस्त को बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी, गौरी शंकर मंदिर समिति के तत्वावधान में गाजे बाजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होंगें। मुख्य आकर्षण झाखी जिसमें शिव तांडव देखने को मिलेगी।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ खोपा रेड नदी से होगा। कांवड़िए पवित्र जल लेकर निर्धारित मार्ग से होते हुए
खोपा मुख्य चौक प्रवेश कर धरतीपारा चौक, नावापारा चौक, राई होते हुए दतिमा चौक होते हुए गौरी शंकर मंदिर दतिमा पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया जाएगा
बजरंग दल खंड संयोजक देवा राजवाड़े व अविनाश यादव क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग में आवश्यक सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह प्रशासन से किया गया है। साथ ही यात्रा मार्ग एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था का भी अनुरोध किया गया है।





























