---Advertisement---

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने आमगांव ओपन कास्ट माईन में हुई मॉक एक्सरसाइज, कलेक्टर एवं एसपी ने किया अवलोकन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा पर आधारित मॉकड्रिल (मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन आज प्रातः 10ः00 बजे आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर में किया गया। जिसमें कलेक्टर रेना जमील एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने उपस्थित रहकर संपूर्ण गतिविधि का अवलोकन किया।

मॉक एक्सरसाइज के सफल संपादन हेतु अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा के नेतृत्व में नौ कार्यक्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इनमें स्टेजिंग एरिया, इंसिडेंट कमांड पोस्ट, राहत शिविर, कैंप फॉर रिस्पॉन्डर, अस्थायी अस्पताल, हेलीपैड, मीडिया मैनेजमेंट, जल भराव के कारण फंसे लोगों के बचाव का परिदृश्य तथा जीर्णाेद्धार से जुड़े विभागों का समन्वय शामिल रहा। अभ्यास के दौरान खदान क्षेत्र में जल भराव से लोगों के फसने की स्थिति निर्मित कर बचाव दल द्वारा उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्रभावितों को राहत शिविर तक पहुँचाने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया।

अभ्यास में एस.डी.आर.एफ., फायर ब्रिगेड, लाइफ गार्ड, पुलिस एवं मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक कार्यस्थल पर बल की तैनाती, टूटे पुल एवं डुबान क्षेत्र में यातायात डायवर्सन तथा अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र एवं वायरलेस बेस की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों स्थलों पर एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम, घटना स्थल पर सी.पी.आर. का प्रदर्शन, रैपिड रिस्पांस टीम, सर्पदंश उपचार तथा दस बिस्तरीय अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था की गई। जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग द्वारा रेस्क्यू संसाधन एवं फायर वाहन तैनात रहे, वहीं विस्थापित ग्रामीणों को राहत शिविर तक पहुँचाने परिवहन द्वारा सुनिश्चित की गई। मॉकड्रिल स्थल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में एसईसीएल विश्रामपुर प्रबंधन का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता, एसडीएम अजय मोडियम, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आयोजन का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, प्रतिक्रिया समय एवं उपलब्ध संसाधनों की तत्परता का आकलन करना रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment