---Advertisement---

चोरी का मोबाईल खरीदने व मोबाईल का लॉक तोड़ने वाले 2 लोगों को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाईल किया बरामद

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- ग्राम ठाकुरपुर अम्बिकापुर निवासी क्षितिज कुमार ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2026 को यह अपने दोस्त विशाल के स्कूटी से सूरजपुर दोस्त के बर्थडे पार्टी में दोनों आए थे जहां से शाम को अम्बिकापुर वापस जाने के दौरान अजबनगर में स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो जाने से स्कूटी को पैदल काली घाट तक ले गए पीछे से एक मोटर सायकल में 2 लड़के आए और रूककर पूछे और पेट्रोल लेने साथ में चलने एवं वापस छोडने के लिए बोले तब यह उनके साथ मोटर सायकल में बैठकर वैष्णवी पेट्रोल पम्प आया जो बाईक में सवार दोनों में से 1 लड़का एक फोन करना है कहकर मोबाईल मांगा और मोबाईल लेकर अपने साथी के साथ मोटर सायकल से भाग निकले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 2 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने चोरी के सभी मामलों में बारीकी से विवेचना करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। इसी क्रम में थाना जयनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही मोहम्मद सरफराज साह पिता शोयब साह उम्र 26 वर्ष निवासी मायापुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने चोरी किया हुआ 1 नग मोबाईल खरीद कर रखना स्वीकार किया। उसने बताया कि उक्त मोबाईल को 1 व्यक्ति से खरीदकर सज्जाद अंसारी निवासी मोमिनपुरा अम्बिकापुर से मोबाईल का लॉक तोड़वा कर उसका उपयोग करते रहा। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सज्जाद अंसारी पिता मोहम्मद उमर अंसारी निवासी 29 वर्ष निवासी मोमिनपुरा थाना कोतवाली अम्बिकापुर को पकड़ा गया आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का मोबाईल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी, आरक्षक सुरेश साहू व अम्बिका मरावी सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment