जन संवाद में ग्रामीणों ने तय की विकास कार्यों की प्राथमिकताएं
सूरजपुर/दतिमा मोड- विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में भैयाथान जनपद पंचायत क्षेत्र के 78 ग्राम पंचायतो व 90 ग्रामों में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त के ग्राम सभा आयोजन में विशेष रूप से रखा गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गांव की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं।
ग्राम सभाओं में मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल
ग्राम सभा स्थल पर वोटिंग वॉल लगाई गई। संभावित विकास कार्यों की सूची प्रदर्शित की गई।
ग्रामीणों ने अपनी प्राथमिकता के अनुसार वोट-टिक मार्क किया। जिसमें प्रमुख प्राथमिकताओं में जल संरक्षण, खेत तालाब, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण, सामुदायिक परिसंपत्तियां एवं आजीविका आधारित कार्य शामिल रहे एवं “125 दिन रोजगार–मेरा अधिकार” शपथ गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता की सामूहिक रूप शपथ ली गई। ग्रामीणों ने विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025 के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। “विकसित भारत संदेश कार्ड”
प्रत्येक परिवार को एक छोटा कार्ड उपलब्ध कराया गया। कार्ड पर ग्रामीणों से अपनी प्राथमिक आवश्यकता लिखने के लिए कहा गया— “जनता पूछे–पंचायत बताए” संवाद मंच ग्राम सभा में 10–15 मिनट का खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। ग्रामीणों के साथ रोजगार मांगने की प्रक्रिया, भुगतान संबंधी जानकारी, शिकायत निवारण एवं योजना निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को सवाल पूछने एवं अपनी समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। “तिरंगे के साथ विकास संदेश” ग्राम सभा के अंत में सभी लोगों ने तिरंगा लेकर सामूहिक विकास संदेश दिया। “मेरा गांव–मेरा भविष्य, विकसित भारत का मजबूत आधार” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। यह आयोजन जनपद पंचायत भैयाथान के सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर किया गया जिसमें सभी सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत कर्मचारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपना सहयोग व उपस्थिती देकर कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान दिए।



























