---Advertisement---

बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

बैकुंठपुर (कोरिया) : पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

घटना का विवरण:

ओडगी नाका निवासी पीड़ित पक्ष पिछले एक माह से इलाज के सिलसिले में अपने घर पर ताला लगाकर रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर रात्रि में ऊपर के रास्ते से घर के भीतर प्रवेश किया। आरोपी ने अंदर के दरवाजों और अलमारी का ताला तोड़कर नकद रकम और की पैड पार कर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया।

पंजीकृत अपराध: अपराध क्रमांक: 249/2026 धाराएं: 331(4), 305 बीएनएस (BNS)

गिरफ्तार आरोपी का विवरण: नाम: मनोज कुमार राजवाड़े पिता का नाम: इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े उम्र: 30 वर्ष निवासी: ओडगीनाका, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)

बैकुंठपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment