---Advertisement---

सफलता की कहानी – महतारी वंदन की किस्त से सजेगा भाई का रक्षाबंधन, कुंती साहू ने कहा- धन्यवाद विष्णु भैया

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक मदद भी त्योहार की खुशियों को और खास बना देती है। सूरजपुर जिले की निवासी कुंती साहू के लिए महतारी वंदन योजना की किस्त रक्षाबंधन से पहले ऐसी ही खुशियों की सौगात लेकर आई है।

कुंती साहू बताती हैं कि रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई और उपहार देने की इच्छा हर बहन की होती है। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती कीमतों के बीच इन छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी सोच-समझकर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिली राशि उनके लिए आर्थिक संबल बनी है। अब वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार ले सकेंगी।

भावुक होते हुए कुंती साहू ने कहा कि “रक्षाबंधन से पहले यह राशि मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। अब मैं अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार ले पाऊंगी। इस सौगात के लिए विष्णु भैया, मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के साथ उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों की खुशियों में भी सहभागी बन रही है। कुंती साहू के लिए इस बार का रक्षाबंधन इसी आत्मीय एहसास के साथ और भी यादगार होगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment