---Advertisement---

17 सितंबर को पीएम मोदी हस्तांतरित करेंगे, सभी के खातों में 40,000-40,000 रूपये प्रति हितग्राही की मान से प्रथम किस्त की राशि

Follow Us

राज्य से जिले को 27839 नए पक्के मकान बनाने का लक्ष्य प्राप्त

सूरजपुर ।। ज्ञात हो, कि पंचायत एवम् ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की प्राथमिकता की योजना है। वित्त विभाग द्वारा हाल ही में इसके लिए आवश्यक धनराशि पंचायत विभाग को जारी कर दिए है। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर तैयार सूची में से शेष बचे सभी पात्र परिवारों को तथा 2018 में तैयार किए गए आवास प्लस की सूची से 15-20% लाभार्थियों को लक्ष्य में सम्मिलित किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश एवम् सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में राज्य से प्राप्त 27839 हितग्राहियों के आवासों की स्वीकृति करने का कार्य जोरों पर है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, 19309 हितग्राहियों के प्रशासकीय स्वीकृति का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष हितग्राहियों के स्वीकृति करने का कार्य अनवरत जारी है।

हितग्राहियों से अपील है कि जैसे ही प्रथम किस्त की राशि आपके खाते में आती है तत्काल अपना खाता चेक करें तथा आवास निर्माण कार्य को प्रारंभ कर दें, ताकि अविलंब आपको द्वितीय किस्त 60,000 रूपये प्राप्त हो सकें।

आवास स्वीकृति अथवा आगामी किस्तों की प्राप्ति हेतु किसी प्रकार की राशि नहीं लगती है अगर कोई मांग करता है तो आप तत्काल जनपद/जिला पंचायत में शिकायत कर सकते है।IMG 20240827 144345 3

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment