---Advertisement---

मड़ियापार में 10 सितंबर को भव्य पोरा महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

दुर्ग/मड़ियापार- शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार के तत्वावधान में आगामी 10 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से भव्य ‘पोरा महोत्सव’ एवं संत शिरोमणि श्री रविदास जी की स्मृति में सामाजिक समरसता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में होगा, जबकि क्षेत्र के लाडले सांसद विजय बघेल जी व विधायक ईश्वर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

संत रविदास द्वारा सामाजिक एकता व समरसता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न समाज प्रमुखों का विशेष सम्मान किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में बैल दौड़, बैल सजावट, बच्चों की मिट्टी के नदिया-बैल दौड़ व गेड़ी दौड़, बेटियों की फुगड़ी, पुरुषों की स्लो साइकिल रेस तथा मातृशक्ति के लिए मटका दौड़, रस्साकसी व सुरीली कुर्सी जैसी पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी, वहीं शाम को मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के सफल संयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश संगठन सचिव व संयोजक डॉ. सुनील साहू, अध्यक्ष मनीष साहू, सचिव सुदामा निषाद सहित हेमंत साहू, अंकित साहू, योगेश धनकर, लेखराम साहू, योगंश साहू, चंद्रभान मारकंडे एवं शास्त्री नवयुवक मंडल मड़ियापार की सक्रिय भूमिका है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment