---Advertisement---

पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का सदस्य: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर की थी लाखों की ठगी

Follow Us
Spread the love

रायपुर ।। प्रार्थी से कुछ व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सऐप वीडियो कॉल कर स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए 7,36,000 रुपये की ठगी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों के बैंक डीटेल्स एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम केरल भेजी गई। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ केरल के संभावित स्थानों पर छापामारी की गई। जिसमें आरोपी फवाज़ को मल्लापुरम जिले से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ठगी के 6 लाख 79 हजार रुपये बरामद किए गए।

IMG 20240827 144345 4IMG 20240827 WA0007 1

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment