---Advertisement---

बने खाबो बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, 03 सैंपल जांच के लिए भेजे

Follow Us
Spread the love
सूरजपुर- ‘‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’’ अभियान के तहत अभिहित अधिकारी पुष्पा राज चौहान के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं दीपा साहू की संयुक्त टीम ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सूरजपुर क्षेत्र की कृष्णा डेयरी, गोपाल डेयरी, जया डेयरी, कान्हा डेयरी, आरुषि डेयरी सहित गोलू स्वीट्स, पंडित स्वीट्स, गुड्डु स्वीट्स, साहू स्वीट्स, बाबा होटल, बंसल स्वीट्स, मद्रास होटल, श्याम स्वीट्स एवं गंगा श्री स्वीट्स आदि का निरीक्षण किया गया।
               इसके साथ ही विश्रामपुर क्षेत्र में बिरेंदर सब्जी भंडार, श्री श्याम डेयरी, जलतरंग स्वीट्स एवं शालू स्वीट्स, रामानुजनगर तहसील में आकृति स्वीट्स, स्टार होटल, बजरंग होटल, राजू स्वीट्स, भैयाथान तहसील में यादव होटल, संध्या होटल एवं मुकेश होटल तथा सिलफिली क्षेत्र में मंडल स्वीट्स, सुनील होटल, दीपक होटल, श्री राधे स्वीट्स, दादू होटल एवं पांडेय स्वीट्स लटोरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैपिड टेस्ट किट की सहायता से पनीर की जांच की गई। साथ ही पनीर एवं मिठाई के कुल 03 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
                 खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को अखबारी कागज में पैक अथवा रखने से बचने तथा खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र को दुकान की दीवार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के सख्त निर्देश दिए।
                खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी लगातार जांच, निरीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment