---Advertisement---

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया जिला न्यायालय सूरजपुर का निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर का निरीक्षण किया गया। उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का सहित जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव एवं संयुक्त रजिस्ट्रार-सह-निजी सचिव एल.वी.एल.एन. भी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित समस्त न्यायालयों के साथ-साथ विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के संचालन, उपलब्ध सुविधाओं तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण उपरांत जिला न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर सूरजपुर, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के साथ संयुक्त बैठक की गई। बैठक में न्यायालयीन व्यवस्थाओं, कार्यों के सुचारू संचालन तथा न्यायिक अधिकारियों द्वारा सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके पश्चात मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवक्तागण से बार कक्ष में भेंट की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्तागण से न्यायालयीन कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

मुख्य न्यायाधिपति के निरीक्षण एवं संवाद से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment