---Advertisement---

गेज बांध में मिला युवक का शव, रक्षाबंधन पर बहन के घर आया था मृतक; जांच में जुटी चरचा पुलिस

Follow Us
Spread the love

कोरिया/बैकुंठपुर। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध गेज बांध में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही चरचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर कॉलोनी का रहने वाला था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राकेश रक्षाबंधन पर्व मनाने के सिलसिले में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

नशे की हालत में डूबने की आशंका

शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक दोस्तों के साथ गेज बांध की तरफ गया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के नशे में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पंचनामा के बाद शव अस्पताल भेजा

घटनास्थल पर पहुंची चरचा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment