---Advertisement---

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Follow Us
Spread the love
प्रतिशोध की राजनीति का लगाया आरोप, दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग।
सूरजपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड के हल्द्वानी सिटी कोतवाली में दर्ज FIR के विरोध में सोमवार शाम जिला मुख्यालय सूरजपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में अग्रसेन चौक पर कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध मार्च निकालकर एफआईआर का विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित रैली के स्थल पर भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से किए गए जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान की घटना अत्यंत निंदनीय है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना पक्ष रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह का आरोप है कि संबंधित दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा राज्य सरकार के दबाव में राहुल गांधी के विरुद्ध ही FIR दर्ज कर दी। कांग्रेसजनों ने इसे प्रतिशोध की राजनीति और राज्य मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की और प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में कथित रूप से जातिवादी कृत्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इसके बाद कांग्रेसजनों ने अग्रसेन चौक से विरोध मार्च निकाला और राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से इस्माईल खान, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, बिहारी कुलदीप, बबिता गुप्ता, दीपक साहू, शान्तु डोसी, शक्ति ठाकुर, जमील अहमद, विनय दास, जबारुल हक, तुसार पनिका, इमरान सिद्दकी, भागवत पैंकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। वही राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर वापस लेने तथा हल्द्वानी की कथित घटना के दोषियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की कांग्रेस ने उठाई मांग।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment