---Advertisement---

पीएमश्री सेजस जयनगर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल

Follow Us
Spread the love
सूरजपुर- पीएमश्री सेजस जयनगर, जिला सूरजपुर में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके आवागमन को सुगम बनाना है। इस दौरान देवधन राम बिंझिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राधा देवी, सरपंच जयनगर धनेश्वरी सिंह, जनपद सदस्य भागवत प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण पाल बिंझिया, SMC अध्यक्ष (हिंदी मीडियम) ब्रह्म देव बिंझिया, SMC अध्यक्ष (शिक्षा विभाग) विनोद कुमार बिंझिया, SMC सदस्य भूलचू राजवाड़े, भाजपा कार्यालय मंत्री तनवीर आलम, सुमन गुप्ता एवं रमेश गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र जायसवाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अमृता सिंह द्वारा मंच संचालन एवं उद्घोषणा का कार्य किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथिगणों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की फोटोग्राफी का कार्य अवधेश राजवाड़े, स्मृति श्रीवास्तव एवं खूबचंद राजवाड़े द्वारा किया गया।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment