---Advertisement---

एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनिका राजवाड़े को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Follow Us
Spread the love

शहीद कौशल यादव पुरस्कार से किया गया सम्मानित

कलेक्टर रेना जमील ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में एथलेटिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूरजपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनिका राजवाड़े को प्रतिष्ठित शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 29 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में सोनिका को यह सम्मान प्रदान किया गया।

सोनिका राजवाड़े की इस उपलब्धि पर सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने सोनिका को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी आरती पाण्डेय, खेल संघ के पदाधिकारियों तथा सोनिका के माता-पिता ने भी उन्हें सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोनिका के आगामी खेल सफर में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment