---Advertisement---

युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का अवसर

Follow Us
Spread the love

बिलासपुर में 12 से 18 जनवरी तक आयोजित होगी भर्ती रैली

सूरजपुर- सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली 12 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित होगी। इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।

साथ ही अग्निवीर लिपिक पद के लिए भर्ती का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अग्निवीर लिपिक उम्मीदवार शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य ;-

भर्ती रैली में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र JIA वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) और उम्मीदवारों की ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती अधिसूचना में बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज,आधार कार्ड से लिंक मोबाइल
लेकर आना अनिवार्य होगा।

भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते हैं। साथ ही सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 ,2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय के द्वारा उम्मीदवारों को किसी भी तरह के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गयी है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment