सूरजपुर। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू के रायपुर से पेंड्रा, कोरिया, सूरजपुर एवं अंबिकापुर प्रवास के दौरान सूरजपुर आगमन पर साहू समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
माता कर्मा चौक पर हुआ जोरदार स्वागत
जिला अध्यक्ष रामलल्लू साहू व जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष छोटू साहू के नेतृत्व में माता कर्मा चौक के समीप प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू सहित प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। युवाओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद मंगल भवन, सूरजपुर में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
युवाओं से आगे आने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने कहा कि समाज के विकास और मजबूती में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवा केवल दर्शक बनकर न रहें, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हर क्षेत्र में आगे आएं और समाज का प्रतिनिधित्व करें।
उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संगठन, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक युवा शक्ति ही समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सामाजिक एकजुटता पर हुआ मंथन
बैठक में सामाजिक एकजुटता, संगठन को मजबूत करने, युवा सहभागिता बढ़ाने तथा समाज की भावी दिशा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। उपस्थित युवाओं ने भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
ये पदाधिकारी एवं सामाजिकजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू, प्रदेश महामंत्री हर्ष साहू, प्रदेश महामंत्री राबिन साहू, प्रदेश पदाधिकारी केशव साहू,भास्कर साहू, प्रदेश सहसंयोजक हेमंत साहू, सुरेन्द्र साहू, प्रदेश पदाधिकारी सुनील साहू उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष जोखन साहू, तहसील अध्यक्ष भैयाथान सौरभ साहू, सुनील साहू, दिलीप साहू, निरज साहू, प्रवीण कुमार साहू, सुभाष साहू, संतोष साहू, प्रदीप साहू, संस्कार साहू, अक्षय साहू, विकाश साहू, मनीष साहू, प्रशांत साहू, प्यारे साहू, कैलास साहू, महेन्द्र साहू, ललित साहू एवं सुमित साहू सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी, युवा साथी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
युवा शक्ति को नेतृत्व से जोड़ने की पहल
सूरजपुर में आयोजित यह कार्यक्रम महज स्वागत एवं अभिनंदन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। प्रदेश अध्यक्ष के संदेश से युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिला।