---Advertisement---

एग्रीस्टैक पंजीयन में द्रुत गति से कार्य कर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के दिए निर्देश

Follow Us
Spread the love

आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण पर जोर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, बकेट क्लेम, डिजिटल क्रॉप सर्वे,अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

                 बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसलिए पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बकेट क्लेम, डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

               कलेक्टर ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव गांव एवं घर घर पहुंचकर किसानों का पंजीयन कराएं किसानों को एग्रीस्टैक के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करें। जिसकी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने पंजीयन कार्य में द्रुत गति से कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। 

              उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में विवादित-अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख दुरुस्ती, न्यायालयीन प्रकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विशेष रूप से 03 वर्ष से 05 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निराकरण को निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधी कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर लंबित न हो सुनिश्चित करें।

                कलेक्टर रेना जमील ने बैठक में कलेक्टर ने अनुभाग एवं तहसीलवार स्तर पर जनदर्शन एवं समय-सीमा से प्राप्त लंबित आवेदनों के निराकरण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

              उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आम नागरिक अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर आते हैं। ऐसे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों का अनुभाग एवं तहसीलवार परीक्षण कर प्राथमिकता से कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करें।

          बैठक में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment