सूरजपुर- संयुक्त जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कलेक्टर रेना जमील के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पंचायत, आवास, पेंशन, रोजगार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो।
इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



























