गोपाल सिंह की उपलब्धि से विद्यालय, ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल; विद्यार्थियों ने भी साझा की खुशी
सूरजपुर/ रामानुजनगर- छत्तीसगढ़ के लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के व्याख्याता गोपाल सिंह का विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशि नाथ तिवारी ने समिति की ओर से गोपाल सिंह को सॉल,डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोपाल सिंह ने शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय, ग्राम पंचायत एवं पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।ग्राम पंचायत रामानुजनगर के सरपंच राम सिंह टेकाम ने आधुनिक तकनीक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए गोपाल सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा सामूहिक रूप से विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने की खुशी में गोपाल सिंह ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थियों, सहयोगी शिक्षकों तथा जिले एवं विकासखंड के अधिकारियों एवं शैक्षणिक स्टाफ के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।उन्होंने विशेष रूप से कलेक्टर रेना जमील, जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक, जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू, सहायक संचालक अजय सिंह, प्राचार्य पी.सी. सोनी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू, संतोष उपाध्याय, डॉ. निशा सिंह, सीमांचल त्रिपाठी, यादवेंद्र दुबे एवं वरिष्ठ व्याख्याता सीमा दुबे सहित जिले एवं विकासखंड के समस्त शैक्षणिक स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
गोपाल सिंह ने कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि संस्था के प्राचार्य, सहयोगी शिक्षकों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम सभी ने मिलकर विद्यालय एवं विद्यार्थी हित में कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे विद्यालय की पहचान जिले से लेकर राज्य स्तर तक बनी है।”इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष शशि नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष दिव्या ताजें, ग्राम पंचायत सरपंच राम सिंह टेकाम, उपसरपंच दशरथ गुप्ता, सेवानिवृत शिक्षक नागेंद्र उपाध्याय, शत्रुघ्न मिश्रा,शिक्षक विकास नामदेव, नरेश गुप्ता, दिलीप शर्मा, सुनील गुप्ता, विद्या जायसवाल, अर्चना दुबे, किरण शर्मा, आशा बरवा, श्रुति साहू, मंजरी तिवारी, नीलिमा बड़ा, नितिन सिन्हा, प्रकाश कुमार जोल्हे, बिहारी साहू, वर्षा सिंह, योगेश साहू, पुष्पेंद्र ठाकुर, श्याम सिंह मरावी एवं विकास देवांगन सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक गोपाल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गोपाल सिंह को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने से विद्यालय परिवार, शिक्षक-पालक, विद्यार्थी, ग्राम पंचायत तथा सूरजपुर जिले के अधिकारियों एवं शिक्षकों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।