---Advertisement---

स्कूल में बच्चों से मुरुम ढुलाई कराने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बीईओ को सौंपी जांच

Follow Us
Spread the love

रामानुजनगर ब्लॉक के शासकीय स्कूल का मामला, प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद छात्रों से श्रम कराने पर उठे सवाल, दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की बात

सूरजपुर/रामानुजनगर- विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला सराईपारा में स्कूली बच्चों से मुरुम डलवाने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

परिसर में श्रम करते दिखे स्कूली छात्र

सामने आए वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल परिसर में मुरुम की टोकरियां ढोते और उसे जमीन पर फैलाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में शिक्षकों की मौजूदगी के दौरान ही छात्र-छात्राओं से यह कार्य कराया जा रहा था। स्कूल समय में पढ़ाई की जगह बच्चों से ऐसा शारीरिक श्रम कराने को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है।

कड़े निर्देशों के बावजूद लापरवाही पर सवाल

विभागीय सूत्रों के अनुसार, समय-समय पर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों में कलेक्टर और एसडीएम स्तर से शिक्षकों व संस्था प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए जाते रहे हैं कि विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का गैर-शैक्षणिक कार्य या शारीरिक श्रम न कराया जाए। इसके बावजूद स्कूल परिसर में बच्चों से मुरुम ढुलाई कराना प्रशासनिक निर्देशों की सीधी अनदेखी की ओर इशारा करता है।

बीईओ कर रहे हैं जांच, होगी कार्रवाई

वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों से ऐसा कार्य कराया जाना पूरी तरह अनुचित है। पूरे मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में मौके के तथ्यों और गवाहों के आधार पर जवाबदेही तय की जाएगी, और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment