सूरजपुर- दिनांक 11.09.2026 के रात्रि में ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में श्रीलाल अगरिया पिता धनुकधारी उम्र 35 वर्ष निवासी पलड़ा थाना प्रतापपुर हाल मुकाम ग्राम दुरती को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दिया है कि सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचक विरेन्द्र कुमार पिता सुखदेव ग्राम मरहट्टा के बताए अनुसार शून्य में मर्ग कायम कर शव पंचनामा बाद पीएम के लिए रवाना करते हुए अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 270/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने और मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि 1 सप्ताह पहले मृतक का आनंद अगरिया के साथ वाद-विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर संदेही आनंद अगरिया पिता दलपति उम्र 35 वर्ष निवासी कनकनगर थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि आपसी रंजीश के कारण कुल्हाड़ी से प्रहार कर श्रीलाल की हत्या कर दिया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में निरीक्षक दिनेश पुरैना, नरेन्द्र सिंह, पीएसआई विकास गजेन्द्र, एएसआई माधव सिंह, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र भगत, आरक्षक अशोक कनौजिया, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी व जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।


























